माधुरी शर्मा जी कवयित्री, लेखिका एवं शिक्षिका हैं और साथ ही हिन्दी प्रचारक भी हैं। माधुरी शर्मा जी की रचनाएं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। माधुरी शर्मा जी कहानी, कविताएं तथा कहानियाँ आदि विद्याओं में लेखन करतीं है। माधुरी शर्मा जी अब तक कई साझा संकलनों में सक्रिय भूमिका में शामिल रह चुकीं हैं। माधुरी जी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक सृजन के लिए कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
व्यक्तिगत परिचय
जन्मतिथि : 9 नवंबर 1982
सम्प्रति : हिंदी सेवी एवं हिंदी प्रचारक, कवयित्री, शिक्षिका, लेखिका
शिक्षा : स्नातक हिंदी विशेष दिल्ली विश्वविद्यालय, स्नातकोत्तर (हिंदी), B.Ed दिल्ली विश्वविद्यालय
लेखन : स्वतंत्र लेखन कविता लेख पत्रिका में प्रकाशित स्वदेश साझा संग्रह में कविताएं प्रकाशाधीन साप्ताहिक ई पत्रिका पत्रिका में लेख प्रकाशित।
सम्मान : राष्ट्रीय साहित्य शक्ति सम्मान 2020, हिंदी देश परिवार सम्मान, कलमकार सम्मान 2020, साहित्य श्री सम्मान, अब्दुल कलाम साहित्य सेवा सम्मान, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय गौरव सम्मान, गांधी व शास्त्री जयंती पर सामाजिक परिवेश हिंदी पत्रिका हरियाणा अध्याय ऑनलाइन कवि सम्मेलन सम्मान पत्र, साहित्य एवं भाषा अध्ययन शाला में सहभागिता पत्र, सामाजिक परिवेश पंजाब अध्याय द्वारा ऑनलाइन कवि सम्मेलन सम्मान पत्र